खबरीलाल EXCLUSIVEखेलकूदछत्तीसगढ़यूथ

छत्तीसगढ़ : भारतीय वुडबॉल टीम में हुआ अनामिका का चयन… कहा- मजबूत इरादों और दृढ़ निश्चय से सफलता निश्चित…

कोरबा। कोरबा जिले के गेवरा प्रोजेक्ट में रहने वाली अनामिका शुक्ला ने आसमान की उन बुलन्दियों को छुआ जिसकी कल्पना भी लोगों के लिए एक सपने की तरह है।

आपको बता दें कि SECL में पदस्थ मधुसूदन शुक्ला एवं जयश्री शुक्ला की सुपुत्री कुमारी अनामिका शुक्ला ने भारतीय वुडबॉल टीम में चयनित होकर अपने माता-पिता एवं अपने क्षेत्र का नाम रौशन किया है। अनामिका बचपन से ही खेल में अभिरुचि रखती थी। विद्यालय में अध्यनरत उन्होंने विभिन्न खेलो में अपना वर्चस्व फहराया है। वर्तमान में वे रायपुर के कलिंगा विश्वविद्यालय में एमएसडब्ल्यू की पढ़ाई कर रही है।



अनामिका का कहना है कि मैं जिंदगी में बहुत ऊंचाइयो तक जाना चाहती हूँ, हमेशा सकारात्मक सोच से आगे बढ़ती हूँ। जो मुझे करने की चाह होती है उसे मैं अपना लक्ष्य बना लेती हूँ एवं उसी पे तत्पर रहती हूँ। मैंने कभी हार नहीं मानी क्योंकि सफलता बिना मेहनत के नहीं मिलती, मेहनत क बाद जो हासिल हो उसकी कीमत और खुशी का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

अनामिका का लक्ष्य समाज के लिए कुछ करने का है। उन्हें स्वयं का एक एनजीओ बनाना है जिससे वे समाज और जो लावारिस पशु है उनके लिए कुछ कर सके।



अनामिका के पिता मधुसूदन शुक्ला (केरा वाले) जो SECL में पदस्थ है वो स्वयं एक बहुत अच्छे कब्बड्डी के खिलाड़ी है। इन्हें कई बार मन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला है। श्री शुक्ला vollyball, powerlifting, weightlifting एवं bodybulding के खेलो में भी महारत हासिल कर चुके है।

अनामिका अपनी इस सफलता के लिए अपने माता पिता को बहुत बहुत धन्यवाद देती है। उनके ही साथ एवं आशीर्वाद के बदौलत अनामिका इस मुकाम पर पहुंची है। साथ ही अनामिका अपने कोच जितेंद्र पटेल सर का भी बहुत बहुत धन्यवाद करती हैं। इन्हीं के साथ ही वे भारतीय वुडबाल संघ के कोषाध्यक्ष प्रवीण मांवतकर, जनरल स्क्रेट्री अजय सोनतके एवं किशोर बागडे जी को धन्यवाद कहते हुए उनका आभार व्यक्त करती है।



अनामिका की उपलब्धियां…

1-24वीं ताइवान ओपन chamipoship में भारतीय टीम में चयन(1-7 अक्टूबर 2019,ताइवान)

2-17वीं राष्ट्रीय वुडबाल ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।(14-17 जुलाई,नागपुर)

3-अंतर महाविद्यालयिन वुडबाल प्रतिस्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक।(3-6 जनवरी 2020, चंडीगढ़ यूनिर्वसिटी, चंडीगढ़)

4- अंतर महाविद्यालयिन वुडबाल प्रतिस्पर्धा में 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक।( 23-25 जनवरी 2019,कलिंगा यूनिवेर्सिर्टी, रायपुर)

क्रीड़ा क्षेत्र में अन्य उपलब्धियां-

1- aimhtr में हैण्ड बॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित।

2- ओपन नेशनल टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर पर हैंडबॉल टीम में चयन।

3-कराते में 3री वरीयता(काता) एवं 3री वरीयता(कुमिते) राज्य स्तर पर।

4-काता एवं कुमिते (कराते) में स्वर्ण पदक।

5- ओपन vollyball प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471