रायपुर। राज्य में विभिन्न स्थानों पर पदस्थ आईएफएस अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी हुई है। वन विभाग मंत्रालय से जारी आदेश में प्रधान मुय वन संरक्षक वन्य प्राणी अतुल कुमार शुक्ला को अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर को प्रधान मुय वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर बनाया गया है।
ज्ञात हो कि प्रदेश में लगातार हो रहे हाथियों की मौत को लेकर वन्यप्राणी प्रेमियों के साथ ही राज्य शासन ने भी नाराजगी जताई थी। इस मामले को आला अफसरों ने काफी गंभीरता से लिया था। इसके बाद से ही इस बात की अटकलें तेज हो गई थी कि वन विभाग में एक बड़ा फेरबदल होगा। इन अटकलों पर विराम लगाते हुए विभाग की ओर से कई बड़े अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया गया है।
मंत्रालय से जारी आदेशानुसार प्रधान मुय वन संरक्षक (राज्य अनुसंधान, प्रशिक्षण एवं जलवायु परिवर्तन) तथा निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर पी.व्ही. नरसिंग राव को प्रधान मुय वन संरक्षक (वन्य प्राणी) अरण्य भवन नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है। वनमंडलाधिकारी कोरिया वन मंडल, बैकुण्ठपुर राजेश कुमार चंदेले को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुय वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी केशकाल मणिवासगन एस. को वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़, संचालक गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान बैकुण्ठपुर ईमोतेसु आओ को वनमंडलाधिकारी कोरिया बनाया गया है।
इसी तरह वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ श्रीमती प्रियंका पाण्डेय को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुय वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर, वन मंडलाधिकारी बलरामपुर प्रणय मिश्रा को उप वन संरक्षक-कार्यालय प्रधान मुय वन संरक्षक अरण्य भवन रायपुर तथा उप सचिव वन विभाग गणवीर धमशील को वनमंडलाधिकारी केशकाल बनाया गया है। इसके अलावा उप प्रबंधक मुय वन संरक्षक कार्यालय सरगुजा वृत्त अबिकापुर लक्ष्मण सिंह को प्रभारी वन मंडलाधिकारी बलरामपुर पदस्थ किया गया है।
Add Comment