देश -विदेश

तीन मासूमों के साथ महिला कूदी कुएं में, जानिए क्यों

औरंगाबाद। एक महिला ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदकर अपने साथ बच्चों की जीवनलीला भी खत्म कर दी। मृतक महिला का नाम नीला देवी पति सुरेन्द्र चौधरी है। उसने अपने बेटों गोलू, पंकज और बेटी दुर्गा के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को कुएं से बाहर निकाला गया। महिला द्वारा बच्चों के साथ जाने की मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। ऐसी चर्चा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उनसे कुएं में छलांग लगाई है। घटना के संबंध में कहा जा रहा है कि महिला का उसके पति से लगातार विवाद हो रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की ठानी और बच्चों सहित खुदकुशी कर ली।

Back to top button