छत्तीसगढ़स्लाइडर

मुख्यमंत्री मिले सोनिया गांधी से…मुलाकात के बाद कांग्रेस कमेटी को किया भंग…केवल प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे पद पर…

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को पंजाब की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति को भंग कर दिया हैं। हालांकि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने पद पर बने रहेंगें। पार्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है।



सोनिया गांधी ने ये फैसला राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात के एक दिन बाद लिया है। दोनों नेताओं की सोमवार को मुलाकात हुई थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी और हाल ही में पार्टी नेता प्रताप सिंह बाजवा की ओर से उनके खिलाफ की गई कुछ टिप्पणियों पर चर्चा की थी।


WP-GROUP

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी के साथ इस मुद्दे को उठाया जिसे सोनिया गांधी ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाल ही में अमरिंदर सिंह के खिलाफ विद्रोही तेवर अपनाया था और उनके मुख्यमंत्रित्व काल में शासन की गुणवत्ता पर सवाल उठाया थाष पंजाब कैबिनेट की हालिया बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा के बाद पंजाब के वरिष्ठ मंत्रियों ने बाजवा की टिप्पणियों की निंदा की थी।सूत्रों की मानें तो अमरिंदर सिंह ने घोषणा पत्र को लागू करने के मुद्दे पर भी सोनिया गांधी के साथ चर्चा की। बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ और राज्य की एआईसीसी प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद थीं। हालांकि पंजाब कैबिनेट के संभावित विस्तार की खबरें थीं लेकिन बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई।

यह भी देखें : 

लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम पर होगी बात…27 से 29 जनवरी तक करा सकेंगे रिकार्ड…

Back to top button
close