रायपुर। राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है। रायपुर शहर एक बार फिर रेड जोन में आ गया है।
रेड जोन में शामिल होने वाले जिलों के विकासखंडों में रायपुर जिले में – अभनपुर, आरंग, धरसींवा और तिल्दा विकासखंड भी रेड जोन के दायरे में आ गए हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संया, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंया पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुन: वर्गीकृत किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 14 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है। इसे हर सोमवार को अद्यतन किया जाएगा। रेड, ऑरेंज जोन घोषित विकासखंडों की सूची निम्र्र प्रकार हैं।
RED ZONE
बालोद जिले में – डोंडीलोहारा, डोंडी गुंडरदेही।
कोरबा जिले में – करतला, कोरबा शहर, कटघोरा, पाली, पोंड़ीउपरोड़ा।
रायपुर जिले में रायपुर शहरी क्षेत्र, अभनपुर, आरंग, धरसींवा, तिल्दा को शामिल किया गया है वहीं
राजनांदगांव जिले में – राजनांदगांव, मानपुर, मोहला, अबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगढ़, घुमका, खैरागढ़।
सरगुजा जिले में –अबिकापुर शहरी, लखनपुर, उदयपुर।
बिलासपुर जिले में – कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहरी, मस्तुरी, बिल्हा, विकासखंड को शामिल किया गया है।
कवर्धा जिले में – कवर्धा, बोड़ला, सहसपुर लोहारा, पंडारिया।
बलरामपुर जिले में – बलरामपुर, वाड्रफनगर, रामानुजगंज।
दुर्ग जिले में– धमधा निकुम, भिलाई शहरी, दुर्ग शहरी, चरौदा आदि शामिल हैं।
बेमेतरा जिले में- बेमेतरा नवागढ़ साजा।
जशपुर जिले में– पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, लोदाम एवं फरसाबहार शामिल हैं।
कांकेर जिले में दुर्गकोंदल विकासखंड को संक्रमित क्षेत्र में शामिल किया गया है।
वहीं कोरिया जिले में खडग़वां, बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़।
महासमुंद जिले में- बागबहरा, बसना, सरायपाली।
मुंंगेली जिले में- लोरमी मुंगेली विकासखंड शामिल हैं।
रायगढ़ जिले में बरमकेला, सारंगढ़, लैलूंगा, पुसौर, लुड़ेग, रायगढ़ शहरी, धरमजयगढ़।
जांजगीर चांपा जिले में – बनीडीह, जैजेपुर, नवागढ़, पामगढ़, अकलतरा, सक्ति शामिल किया गया है।
बलौदाबाजार जिले में लवन, भाटापारा, बिलाईगढ़, पलारी, कसडोल, सिमगा।
सूरजपुर जिले में सूरजपुर, प्रतापपुर। गरियाबंद जिले में-मैनपुर।
वहीं आरेंज जोन में जिन जिलों के विकासखंडों को शामिल किया गया है उनमें
बालोद जिले में – गुरूर, बालोद।
जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा, ढभरा, मॉलखरौदा।
दंतेवाड़ा जिले में दंतेवाड़ा विकासखंड।
धमतरी जिले में – गुजरा, नगरी, धमतरी शहर शामिल हैं।
राजनांदगांव जिले में डोंगरगांव, छुईखदान।
सूरजपुर में – रामानुजनगर।
कांकेर जिले में भानुप्रतापपुर, कांकेर, नहरपुर, कोयलीबेड़ा क्षेत्र को ऑरेंज रेंज में कोरोना वायरस मरीजों की संया के आधार पर शामिल किया गया है।
Add Comment