रायपुर। दक्षिण पश्चिम मानसून इस समय पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया है। मानसून की सक्रियता के चलते ही आज सुबह से ही राजधानी मेंं रूक-रूककर बूंदाबांदी का दौर जारी है। इधर मौसम विभाग ने राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 3.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से पूर्वी उत्तर प्रदेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
एक चक्रीय चक्रवीर्ती घेरा पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास 5.8 और 7.6 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इन मौसमी तंत्र के प्रभाव से कल 17 जून को प्रदेश के आने के स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। प्रदेश के उत्तरी भाग और पश्चिमी भाग में अधिक वर्षा की संभावना है। अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
इधर राज्य में सक्रिय हो चुके मानसून के चलते राजधानी रायपुर का मौसम सुआवना हो चुका है। भीषण गर्मी और उसम से लोगों को अब राहत मिल रही है। बीती रात भी राजधानी में रूक-रूककर हल्की वर्षा होती रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है।
आज आज सुबह से ही आसमान में छाए बादलों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। आसमान में छाए बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। इस बीच सुबह करीब 11 बजे हल्की वर्षा हुई। इसके बाद दोपहर 1 बजे के आसपास फिर से हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई जो करीब आधे घंटे तक चलती रही। मौसम विभाग ने राज्य में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी कर दी है।
Add Comment