छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगमनोरंजनस्लाइडर

कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर फूलबासन और रेणुका ने मिलकर जीती इतनी बड़ी राशि…

रायपुर। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले अमिताभ बच्चन के नॉलेज गेम शो कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर पहुंची छत्तीसगढ़ की समाजसेवी पद्मश्री फूलबासन बाई और अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने मिलकर 50 लाख रुपये की राशि जीती है।

शो के 12 सीजन के विशेष कर्मवीर एपिसोड में फूलबासन बाई यादव और रेणुका शहाणे हॉट सीट पर थीं और दोनों ने मिलकर बिग- बी के सवालों के जवाब दिए। बता दें कि फूलबासन यादव, मां बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं की मदद करती हैं। शो में यह राशि जीतने के बाद दोनों महिलाओं ने इस राशि के एक हिस्से का उपयोग महिलाओं के कल्याण के लिए करने की मंशा जाहिर की है।



50 लाख का सवाल रेणुका और फूलबासन से हिमाचल प्रदेश की पर्यावरणविद किंकरी देवी को लेकर पूछा गया। इस सवाल का जवाब दोनों के पास नहीं था। इसके बाद उन्होंने एक्सपर्ट की मदद ली और यह राशि जीती।

लगातार सवालों का जवाब देते हुए फूलबासन और रेणुका उस जगह तक पहुंच गई थीं जहां अगले सवाल का सही जवाब उन्हें 1 करोड़ रुपये दिला सकता था, लेकिन उन्होंने गेम क्विट किया। इसी के साथ वह इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनीं, जो कि इतनी रकम जीतकर गईं हैं।

मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली पद्मश्री फूलबासन यादव ने बाल विवाह, नशामुक्ति, महिला अत्याचार जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम किया है और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनकी बड़ी भूमिका रही है।

इसके अलावा मां बमलेश्वरी महिला समिति के माध्यम से वे हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें जीवन जीने का सही रास्ता दिखा रही हैं। उनके इन्हीं कार्यों की वजह से उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है।

Back to top button
close