क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में किसान की हत्या… पुरानी रंजिश हो सकता है हत्या का कारण… जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। एमएमफन सिटी के पास देर रात अज्ञात व्यक्ति ने किसान की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दिया है।

आशंका तो यह भी जताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते किसान की हत्या हुई है। मिली जानकारी के अनुसार किसान दिनेश ठाकुर का शव घर में ही बिस्तर पर पाया गया।

सुबह घर वालो बस्तर में खून से लथपत पाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। मृतक के सिर पर वजन दार चीज से हमला किया गया है। मंदिर हसौद थाना पुलिस और फॉरेंसिक की टीम जाँच कर रही है।

Back to top button
close