छत्तीसगढ़
बिलासपुर: 3 साल के बच्चे सहित 8 कोरोना पॉजिटिव…

बिलासपुर. न्यायधानी में शनिवार को फिर 8 नए कोरोना मरीजो की पुष्टि हुई है। नई मरीजों में 3 साल के बच्चे से लेकर 55 साल की महिला भी शामिल है। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 154 मरीज मिल चुके हैं।
शनिवार को एम्स से एक मरीज ठीक होकर लौटा है। अब तक 53 मरीज ठीक हो गए हैं। नए मिले सभी मरीज बिल्हा के चकरभाठा क्वॉरेंटाइन सेंटर के हैं।
सभी क्वॉरेंटाइन अवधि पूरी कर रहे थे 7 को शहर के कोविड-19 अस्पताल और एक को एम्स में भर्ती किया गया है।3 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है मां बेटे को एम्स में भर्ती किया गया है।
मां और पिता अभी सुरक्षित है। सभी मरीज मजदूर हैं।6 जून को चकरभाठा क्वॉरेंटाइन सेंटर से 28 साल की महिला और 35 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।