छत्तीसगढ़स्लाइडर

दर्दनाक सडक़ हादसा: होली में घर जा रहे मजदूरों की वाहन पलटी… दबने से दो की मौत… चार लोग गंभीर रूप से…

बालोद: मजदूरों से भरी चार पहिया वाहन पटलने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बालोद जिले के गुरुर थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे में ग्राम बालोदगहन के पास की है।

मजदूरों से भरी चार पहिया वाहन पटलने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना बालोद जिले के गुरुर थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे में ग्राम बालोदगहन के पास रात 8 बजे की है। मजदूरों से भरा तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई।

चार लोग घायल हो गए। घटना स्थल पर ही चीख पुकार मच गई थी। राहगीरों ने वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को संजीवनी 108 से धमतरी अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर होली मनाने के लिए घर जा रहे थे।

मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं सभी मजदूर
गुरुर थाना प्रभारी अरुण नेताम ने बताया कि इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है। जांच जारी है। घायलों से पूछताछ में एक मृतक का नाम पता चला है। आकाश पटेल जो सागर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। बाकी से इलाज के बाद पूछताछ की जाएगी।

वहीं एक और मृतक की जानकारी ली जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतक सहित घायल जगदलपुर में काम करते हैं। जो होली मनाने काम खत्म करके अपने घर सागर, मध्यप्रदेश सहित अन्य जिलों में जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया। वाहन में सवार सभी लोग मजदूर हैं। कोई मध्यप्रदेश तो कोई उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

Back to top button
close