सरगुजा: आज भाजयुमो सरगुजा ने राष्ट्रीय व प्रदेश के आह्वान पर जनसंवाद डिजिटल रैली का आयोजन किया गया।इस रैली का आरंभ दीप प्रज्वल्लन के साथ हुआ।
इस रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने डिजिटल भारत मे युवाओं की भूमिका के साथ युवाओं की राजनीति में महतम्म भूमिका पर प्रकाश डाला साथ ही सातब उन्होंने राज्य सरकार की नाकामियों की भी चर्चा स्थानीय मुद्दों के आधार पर की।
श्री सिंह ने कहा कि 15 शाल विपक्ष में रहने के बावजूद कांग्रेस जनता के शोषण से बाज नही आई और आज सत्तामें फिरने के बाद जनता त्राहि त्राहि कर रही है।
आज भी सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में अराजकता और भरस्टाचार का आलम है जिसकी भर्त्सना पूरे प्रदेश में कई जा रही है।यह भरस्टाचार कोरोना किट, स्थान्तरण उद्योग,और बदले की कार्यवाही के माध्यम से हो रहा है जिसकी निंदा पूरे प्रदेश में कई जा रही है।
सरकार शिक्षकों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के स्थान्तरण से बाज नही आई।उन्होंने कहा कि पूरे देश मे भूपेश बघेल सरकार ने स्थान्तरण इस महामारी काल मे इतनीं बड़ी तायदाद किया व एक नया रिकॉर्ड हो गया।
कर्मचारियों के भत्ते में कटौती का फरमान से कर्मचारियों में भी रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा वही दूसरी तरफ गरीबों की हितैषी मोदी सरकार ने 20लाख करोड़ की घोषणा की जिसका जनता को लाभ मिलेगा।
श्री सिंह ने aiims के जिक्र करते हुए कहा कि इस अस्पताल का निर्माण स्व अटल बिहारी वाजपेयी और स्व सुषमा स्वराज ने कराया था,जिसका सीधा फायदा छत्तीसगढ़ की जनता को हो रहा है।उन्हीने डिजिटल भारत के लिए युवाओं की भूमिका को अग्रणी बताया और युवाओं से राजनीति मे आगे आके राष्ट्र प्रथम का आह्वान किया।
इस रैली को संबोधित करते हुए भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के यह प्रथम वर्ष की उपलब्धियों को स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जायेगा।उन्होंने कहा कि धारा 370 को समाप्त कर के हमारे इस कथन को चरितार्थ किया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है जिसका सपना देखते देखते पीढियां बदल गई।
उन्होंने कहा हम सब बड़े सौभग्यशाली है इस अभूतपूर्व क्षण के हम सब साक्षी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की उपलाबधियों के कारण भारत देश 130 करोड़ के हर नागरिक का आत्मसम्मान बढ़ा है।
श्री सोनी तीन तलाख का विषय रखते हुए बताया मुश्लमान बहनों को जो शोषण का सामना आज तक करना पड़ा उस से मुक्त करने का भी मोदी सरकार ने किया साथ ही साथ nrc और caa के माध्यम से भी समानता का अधिकार जनता को मिला।
श्री सोनी ने बताया कि की राष्ट्र और प्रदेश आह्वान पर भोजन की व्यवस्था भाजपा कार्यकर्ताओं ने कीया जो समाज के द्वारा सराहा भी गया। और अम्बिकापुर शहर में कि जनता ने भी बढ़ चढ़ कर हमारा सहयोग किया जिस कारण इस वैश्विक महामारी में उनके द्वारा लाखो पैकेट भोजन जरूरतमंदों को प्राप्त हुआ।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए बताया कि आज डिजिटल रैली की आवस्यकता जनता को जानकारी और उनके जाग्रुपता के लिए पड़ी है और साथ ही साथ विपक्ष की सशक्त भूमिका के लिए भी पड़ी है।
इस रैली के माध्यम से हम छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार जो आकंठ भरस्टाचार में डूब चुकी है उसकी जानकारी जनता के बीच साझा करेंगे साथ ही साथ नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्ध पर भी प्रकाश डालेंगे।
उन्होंने भी युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और युवाओं से आह्वान किया कि आने वाले समय मे कोरोना महामारी के कारण इसी प्लेटफार्म पर सभइये होंगी जिसमे हमारी भूमिका अग्रणी होगी। उन्होंने इस वीडियो को भी अधिक से श्री करने का आग्रह व आह्वान किया।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री मनोज कंसारी व आभार प्रदर्शन संजय सोनी ने किया। इस कर्यक्रम में प्रत्यक्ष रूप से सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए निम्न लोग उपस्थित थे।
विनोद हर्ष,विकाश पांडेय,अभय साहू,निरंजन राय,दीपक सिंह तोमर,रोचक गुप्ता, गौतम विश्वकर्मा, अभिषेक प्रताप सिंह देव,प्रिया सिंह,,दीक्षा अग्रवाल,विकास गुप्ता,शिवशंकर सिंह,धनंजय द्विवेदी,मनीष वर्मा,अतुल राय, समीर श्रीवास्तव, मनीष सिंह, विपिन पांडेय,संजीव वर्मा,दिब्यानशू केशरी,जतिन परमार,मार्कण्डेय तिवारी,शौरभ जयसवाल, अभिमन्यु श्रीवास्तव, हर्ष जायसवाल, अनिकेत गुप्ता,शुभम पांडेय,राजा सिंह,सक्षम गुप्ता आदि ।
Add Comment