जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा कि जगदलपुर शहर में दुकानों को शाम 6 बजे बंद नहीं करने पर कार्यवाही होगी। कोरोना वायरस के प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम में सभी का सहयोग जरूरी है।
इसलिए शासन-प्रषासन के द्वारा निर्धारित दुकान संचालन के समय को कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं किये जाने की स्थिति में रात्रि लगने वाला कर्फ्यू को शाम 4 बजे करने पर विचार किया जाएगा।
बैठक में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, आयुक्त नगर निगम प्रेम पटेल एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में हाट बाजार निर्धारित तिथियों में नियमित रूप से खुली रहेगी।
इसके साथ ही जगदलपुर शहर के संजय मार्केट में व्यवस्था बनाने हेतु शनिवार 13 जून को दोपहर 3 बजे बैठक भी आयोजित करने की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने शहर के प्रमुख बाजारों की समस्याओं के सम्बंध में जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर ने कहा की बाजारों एवं दुकानों में सामाजिक दूरी का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
Add Comment