कोरबा। रलिया के क्वारेंटाईन सेंटर में पिछली रात एक महिला अजीब हरकत करने लगी। काफ ी देर तक यह सिलसिला जारी रहा। बाद में झाडफ़ ूंक के सहारे से स्थिति को नियंत्रित किया गया। दावा किया जा रहा है कि अदृश्य शक्ति इसमें शामिल हो सकती है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के रलिया गांव के सरकारी स्कूल को प्रशासन ने क्वारेंटाईन सेंटर बनाया है। यहां पर 15 प्रवासी मजदूर रखे गए हैंए जो कुछ महीने पहले रोजगार के लिए बाहर गए थे। हाल में ही उनकी वापसी होने पर स्वास्थ्य परीक्षण के साथ ये सभी यहां दो सप्ताह के लिए क्वारेंटाईन किए गए।
जानकारी में बताया गया कि विजय नगर की निवासी एक महिला रात में यहां असामान्य हो गई। उसका कहना था कि यहां रात के सन्नाटे में पायल की आवाज केवल उसे ही सुनायी देती है। वह जोर.जोर से आवाज करने लगीए जिस पर अन्य लोग परेशान हो गए। रलिया के सचिव जयपाल सिंह ने माना कि मामला सामान्य से अलग है।
बाद में एक व्यक्ति को यहां लाया गया। जिसने वर्षों पुराने तरीके से स्थिति को ठीक किया। क्वारेंटाईन सेंटर के लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि यहां के प्रभारी और शिक्षक अक्सर नदारत रहते हैं। वे जब कभी आते हैं तो हस्ताक्षर कर निकल लेते हैं।
एक पुलिस कर्मी और कुछ वालेंटियर ही यहां देखे जा रहे है। मौजूदा स्थिति के चलते यहां दूसरे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अभी तय नहीं हो सका है कि इस स्थान पर वाकई पायल बजी या कुछ और। सवाल यह भी है कि स्कूल में ठहरे 15 में से शेष 14 को यह आवाज आखिर क्यों नही सुनाई दी।
Add Comment