Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़ी खबर: शनिवार और रविवार को रहेगा पूर्ण लॉकडाउन… खुलेंगी सिर्फ अतिआवश्यक दुकानें… वो भी केवल इतने समय के लिए… जिला पुलिस ने ट्वीट कर दी जानकारी…

बिलासपुर। प्रदेश में कोरोना का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है इसी बीच कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रदेश में 800 से ज्यादा हो चुकी है। आपको बता दे कि प्रदेश के 16 जिलों में से 27 विकासखंड रेड जोन में है। वही बिलासपुर जिले के 5 विकासखंड इस रेड जोन की श्रेणी में है।

इसी को देखते हुए बिलासपुर पुलिस ने यह आदेश जारी किया है कि जिले में शनिवार और रविवार को पूर्ण तालाबंदी रहेगी। केवल आवश्यक दुकानों को ही खोलने की अनुमति रहेगी।



प्रशासन ने बताया है कि आवश्यक सामग्री की दुकानों को भी केवल दोपहर 12 बजे तक ही दुकान संचालित करने की अनुमति है। इसी बीच जिले में धारा 144 लागू रहेगी। सार्वजनिक जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

आपको बता दे कि प्रदेश में अब तक कोविड 19 के कुल 836 पॉजिटिव मरीज पाए गए है जिसमे से बिलासपुर जिले के 83 केस है। वहीं जिले में एक्टिव केस की संख्या 69 है।

Back to top button
close