Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: क्वारंटाइन में रखे गए प्रवासी मजदूर की इलाज के दौरान मौत… पंजाब से लौटा था…

जांजगीर। राज्य के क्वारेंटाइन सेंटर्स में क्वारेंटाइन किये गये लोगों की मौत से प्रशासन में हड़कंप का माहौल है। ऐसा ही एक मामला जांजगीर चापा से आया है, जहां क्वारेंटाइन किये गये मजदूर की मौत हो गई।



जानकारी के मुताबिक जांजगीर चापा के एक क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किये गये मजदूर की तबियत बिगडऩे पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृत प्रवासी मजदूर पंजाब से लौटा था। फि़लहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Back to top button