Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

बड़ी खबर: कोरोना से संगीतकार वाजिद खान की मौत…फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर…

नई दिल्ली। बॉलीवुड की दुनिया से एक और दुखद खबर मिली है। मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में कल उनका निधन हो गया। पिछले हफ्ते उन्हें मुंबई में चेम्बूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।



कुछ महीने पहले उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था और तब से उनकी सेहत ठीक नहीं थी। कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना पॉजिटिव भी पाया गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 बताया जाता है कि रविवार शाम उनकी तबीयत और बिगड़ गई। डॉक्टरों की कड़ी कोशिशों के बावजूद उनकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। अपने भाई साजिद के साथ वो म्यूजिक कम्पोज करते थे और दोनों भाई की जोड़ी बॉलीवुड में साजिद-वाजिद के नाम से मशहूर थी।

Back to top button
close