
रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के बयान पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि संबित पात्रा को जमीनी हकीकत का ज्ञान नहीं है। उन्हें पता होना चाहिए, भाजपा के मंत्री की कथित सीडी के निर्माता निर्देशक और वितरक भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री रमन सिंह खुद है।
सीडी बनाने वाले भाजपा नेता कैलाश मुरारका ने स्वीकार किया है कि साहब है जिसे सीडी के बारे में पूरी जानकारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल निरंतर रमन सरकार के दमनकारी नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन छेड़े हैं। कांग्रेस के जनआंदोलन को मिले व्यापक जनसमर्थन से भाजपा घबराई हुई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के चरित्र हनन करने, मिथ्या आरोप लगाकर जनता के बीच उनकी छवि खराब करने में लगी रही। सीबीआई के चार्जशीट में सीडी का तार भाजपा से जुड़े होने की पुष्टि से भाजपा बेनकाब हो चुके है। ठाकुर ने कहां की सत्ता परिवर्तन की लहर से भाजपा के नेता भयभीत हो गए हैं।
स्पष्ट दिख रही हार की बौखलाहट और खुद को दिलासा देने के लिए कांग्रेस को रेस से बाहर बता रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रेस में कहीं भी खड़ी नजर नहीं आ रही है।
विधानसभा उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा के उम्मीदवारों का विरोध कर रहे हैं इसे स्पष्ट संकेत है कि छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।
पसंबित पात्रा को छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं ने शायद नहीं बताया की अजीत जोगी को कांग्रेस से निकाला गया अगर उनकी जानकारी होती तो इस तरह का उलजुलुल बयान पात्रा नहीं देते। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का गठबंधन 87 लाख से अधिक संख्या में मौजूद किसानों और उनके परिवार के साथ हैं। महिलाओं के साथ है।
50 लाख बेरोजगार युवाओं के साथ है। साढ़े चार लाख शासकीय कर्मचारियों के साथ है। पांचवी अनुसूची अधिकार प्राप्त 85 लाख अनुसूचित जाति जनजाति के साथ है कांग्रेस का गठबंधन सामान्यवर्ग, पिछड़ावर्ग के साथ है, व्यापारियों एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों के साथ है, इसके बाद कांग्रेस पार्टी को किसी और के साथ गठबंधन करने की आवश्यकता ही नहीं है।
यह भी देखें : कांग्रेस रमन सिंह से पूछेगी 25 दिनों में 25 सवाल, CM साहब अगर गरीबों की संख्या बढ़ रही है तो फिर विकास किसका हुआ है?