क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

रायपुर में रहकर ड्रग्स की तस्करी कर रहा था नाइजीरियन… टैक्सी के द्वारा भेजी जाती थी ड्रग्स… पुलिस ने ऐसे पकड़ा…

रायपुर। प्रदेश में एमडीएमए की सप्लाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी के मामले में मुंबई से नाइजीरियन गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नाइजीरियन आरोपित पैट्रिक यूबीके बावको, रायडेन बथेलो और श्रेयांश झाबक को ड्रग्स की सप्लाई किया करता था।

गिरफ्तार ट्रांसपोर्टर रायडेन बेथेलो ने नाइजीरियन से श्रेयांश झाबक और विकास बंछोर से मुलाकात करवाई थी। रायडेन बेथेलो के गिरफ्तार होने के बाद नाइजीरियन के नाम का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस नाइजीरियन आरोपित को मुंबई से गिरफ्तार करके लाई है।



वहीं दूसरी तरफ ड्रग्स मामले में राजधानी के पांच आरोपित घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस को अभी तक इन आरोपितों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस इस मामले में एक महिला समेत कुल 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि ड्रग्स तस्करी मामले में पुलिस ने मुंबई निवासी आरोपित रायडेन बेथेलो को गिरफ्तार पूछताछ किया तो उसने मुंबई निवासी विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको से एमडीएमए की खरीदी करना बताया। उसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको की गिरफ्तारी करने के लिए एक टीम का गठन कर उसे मुंबई भेजा गया था।

पुलिस आरोपित की पतासाजी कर रही थी कि इसी दौरान आरोपित विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको को शांताक्रूज मुंबई में होने की जानकारी हाथ लगी। टीम के सदस्यों ने मुंबई में लगातार कैंप कर आरोपित विदेशी नाइजीरियन नागरिक की पहचान सुनिश्चित की गई तथा आरोपित को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपित विदेशी नाइजीरियन नागरिक पैट्रिक यूबीके बावको ने एमडीएमए और कोकीन को अपने साथी विदेशी नाइजीरियन नागरिक चिसोम पैट्रिक से खरीदने तथा उसी के साथ मिलकर व्यापार करने की बात कबूल किया है।



इन राज्यों में करता था सप्लाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार नाइजीरियन आरोपित छत्तीसगढ़ समेत ओडिशा, झारखंड और मुंबई में कोकीन और एमडीएमए की सप्लाई करने की बात कबूल की है। गिरफ्तार नाइजीरियन के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपित के काले कारोबार से जुड़े उसके साथी एवं अन्य लोगों के संबंध में भी लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे, उन सबके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।



ड्रग्स पैडलर लगातार बदल रहे लोकेशन
पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजधानी के पांच-छह ड्रग्स पैडलर्स अभी फरार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की सक्रियता से घबराए ये लोग लगातार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। पुलिस और साइबर सेल की टीम उन्हें लगातार ट्रेस करने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इनकी गिरफ्तारी हो सकती है।



ड्रग्स मामले में इतनी गिरफ्तारी
– श्रेयांश झाबक
– विकास बंछोर
– अभिषेक शुक्ला उर्फ डेविड
– मोह. मिन्हाज उर्फ हनी
– एलेन सोरेन
– रोहित आहूजा
– राकेश अरोरा उर्फ सोनू
– अब्दुल अजीम उर्फ सद्दाम
– लक्ष्मण गाईन पिता सुधांशु गाईन
– आशीष जोशी
– गौरव शुक्ला
– निकिता पंचाल
– हर्षदीप जुनेजा
– संभव पारख
– पैट्रिक यूबीके बावको

Back to top button
close