Breaking Newsट्रेंडिंगस्लाइडर

#MeToo Movement : एमजे अकबर ने ईमेल से भेजा अपना इस्तीफा!

नई दिल्ली। मी टू मूवमेंट में कई महिलाओं की तरफ से सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लगने के बाद मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने रविवार को नाइजीरिया के दौरे से लौटने के बाद ईमेल से इस्तीफा भेज दिया है। हालांकि अबतक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर करीब 9 महिलाओं ने अकबर पर सेक्शुअल हैरसमेंट का आरोप लगाया है। हालांकि ये आरोप तबके हैं जब एमजे अकबर की राजनीति में एंट्री नहीं हुई थी। अधिकतर आरोप एमजे अकबर के पत्रकारिता करियर के दौरान उनके साथ काम की हुई महिला पत्रकारों ने लगाए हैं। ये आरोप जब सामने आए तो अकबर विदेश दौरे पर थे।



मोदी को मंत्रियों ने दी सलाह, एमजे अकबर पर नहीं जा रहा ठीक संदेश

एमजे अकबर पर कई महिलाओं के आरोप सामने आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले पर लगातार फीडबैक ले रहे थे। पिछली कैबिनेट बैठक में मंत्रियों ने पीएम को सलाह दी थी कि एमजे अकबर पर संदेश ठीक नहीं जा रहा है। सवाल उठ रहे थे कि आखिर अकबर कब इस्तीफा देंगे।
एमजे अकबर रविवार को विदेश दौरे से वापस लौटे हैं। आरोपों पर पूछे गए सवालों पर अकबर ने कहा था कि इस पर बाद में बयान जारी करेंगे।

यह भी देखें : BSP के 13 मौतों के सदमे से उबर नहीं पाए थे भिलाईवासी, अब 10 लोगों की मौत से दहल गए, इन लोगों की हुई मौत 

Back to top button
close