छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: खूब तपाया नवतपा का पहला दिन…तापमान पहुंचा 45 डिग्री…छत्तीसगढ़ के इन शहरों में लू चलने की चेतावनी…

रायपुर। आज से नवतपा प्रारंभ हो गया। नवतपा का पहला दिन ही तापमान में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी रायपुर का तापमान आज 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आसपास के जिलों का तापमान भी उक्त तापमान के आसपास ही रिकार्ड किया गया।

दो दिनों की लॉकडाउन के बाद आज बाजार खुला लेकिन तेज धूप की वजह से स्थिति लॉकडाउन जैसी ही रही। दोपहर में तो सड़कें सुनी हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में मौसम में परिवर्तन की संभावना नहीं है। प्रदेश की राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में लू चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चन्द्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में इस समय उत्तर पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं आ रही है। इसी के प्रभााव से राज्य में तापमान तेजी से बढ़ा है। राज्य के लगभग सभी प्रमुख शहरों में इन दिनों गर्मी में इजाफा हुआ है और धूप असहनीय हो गई है। वर्तमान में अधिकतम तापमान का आंकड़ा अब अपने पीक पोजिशन पर आ गया है।

इससे संभावना है कि अब आने वाले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान के आंकड़े में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। राज्य की राजधानी रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में आज औरर कल लू के हालात बन सकते हैं। इधर गर्म-शुष्क हवा के असर से तापमान में हुई वृद्धि का असर आम जनजीवन में भी देखने को मिल रहा है।

दिन में चिलचिलाती धूप से घरों से बाहर निकलना दुभर हो गया है। बहुत जरूरी काम होने पर ही लोग अपने-अपने घरों या कार्यालयों से बाहर निकल रहे हैं। दिन के अलावा अब रात में भी कूलर, पंखे बेअसर साबित होने लगा है। हालांकि अब अधिकतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा वृद्धि अथवा कमी की भी संभावना काफी कम है।

ऐसे में यह भीषण गर्मी अभी पूरे माह सताएगा, वहीं इस बार मानसून भी अपने तय समय पर ही प्रदेश में दस्तक देगा। हाल ही में आए समुद्री तूफान एम्फान के चलते हालांकि थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब भीषण गर्मी से बेहाल लोग बेसब्री से ठंडी फुहार का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।

Back to top button
close