रायपुर के रावणभाठा मैदान में रामलीला के मंचन के बाद धू-धू कर जला रावण पुतला

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में असत्य पर सत्य की जीत के पर्व को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी लोगों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी।
रावणभाठा मैदान में रावण वध देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे। इस दौरान दुधाधारी मठ से निकले राम, लक्ष्मण समेत वानर सेना पहले रामलीला का मंचन किया। इसके बाद राम ने रावण के पुतले पर प्रहर किया। इस बीच जय श्रीराम के नारे से पूरे मैदान गूंज उठे। इस बीच जमकर आतिशबाजी की गई। इधर लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत भी करनी पड़ी।
कार्यक्रम के बाद रिंग रोड, टिकरापारा, प्रोफेसर कालोनी, मठ पारा, भाठागांव में कई घंटों तक जाम लगे रहे है। उल्लेखनीय है कि रावणभाठा मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम 400 साल पुरानी है। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, महापौर एजाज ढेबर, वार्ड पार्षद मनोज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान में रावण वध देखने जुटी भीड़
छत्तीसगढ़ नगर दशहरा उत्सव समिति ने छत्तीसगढ़ नगर दशहरा मैदान में रावण दहन किया गया। मैदान के चारों ओर लोगों की हुजुम उमड़ पड़े। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष निशा देवेंद्र यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
महापौर ने दशहरा पर्व पर निगम के आफसेट प्रिंटिंग मशीन की पूजा की
दशहरा पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को महापौर एजाज ढेबर और निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि कार्य विभाग के अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने आफसेट प्रिंटिंग मशीन की परंपरागत ढंग से वार्षिक पूजा की।