जांजगीर। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं जांजगीर जिले के एक क्वारंटाइन सेंटर में मजदूर की तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई।
इसके बाद वहां हड़कंप मच गया है। मजदूर कुछ दिन पहले ही गुजरात से काम कर लौटा था। उसे शासकीय प्राथमिक शाला मुलमुला क्वारंटाइन सेंटर में ठहराया गया था।
लेकिन मजदूर की अचानक तबीयत बिगडऩे पर उसकी मौत हो गई। मुलमुला पुलिस जांच में जुट गई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 67 पहुंच गया है।
बुधवार को बिलासपुर में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हो गई।
बुधवार को छत्तीसगढ़ में कुल 14 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से बालोद 2, बलौदाबाजार में 2, अंबिकापुर में 1, राजनांदगांव 1, रायगढ़ में तीन और बिलासपुर में 5 मरीजों की पुष्टि हुई है।
Add Comment