रायपुर। लॉकडाउन में फंसे छत्तीसगढ़ के मजदूरों की घर वापसी की जद्दोजहद में सड़क हादसे में मौत हो गई। मजदूर टे्रन पकडऩे बस से आ रहे थे उसी दौरान बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो दर्जन लोग घायल हो गए। मृतकों में दो छत्तीसगढ़ के बिल्हा विधानसभा के पथरिया क्षेत्र के हैं। घटना महाराष्ट्र के यवतमाल में हुई है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने घटना की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के यवतमाल में हुए सड़क हादसा में बिल्हा विधानसभा के पथरिया क्षेत्र के दो मजदूरों को मृत्यु हो गई है, वहीं चार घायल हंै।
उन्होंने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा घटना दुखद है। इस घटना के बारे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से चर्चा की है। साथ ही आवश्यक मदद के लिए आग्रह किया है।उन्होंने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना महाराष्ट्र के यवतमाल में हुई है। सोलापुर से प्रवासी मजदूरों को लेकर एक बस रेलवे स्टेशन आ रही थी। इसी बीच बस यवतमाल पहुंची थी कि बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
इस घटना में चालक समेत चार लोगों की मौत तथा 22 लोग घायल हो गए। मृतक झारखंड के पलामू और छत्तीसगढ़ के बिल्हा के रहने वाले हैं। छत्तीसगढ़ के मृतकों के नाम सुनीता शिवा साहू और शीलता संतोष यादव बताया जा रहा है।
Add Comment