Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

आज देर रात तक जारी होगी भाजपा की सूची, धर्मजीत और अनुज को मिल सकती है टिकिट…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की एक अहम बैठक दिल्ली में रविवार को देर रात तक चली। इस बैठक में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगाई गई है। पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज रात तक भारतीय जनता पार्टी की दूसरी सूची जारी हो सकती है। इस सूची में तकरीबन 20 से 25 नाम का ऐलान भाजपा कर सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जोगी कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए धर्मजीत सिंह को तखतपुर विधानसभा से टिकट मिल सकती है। वही बसना से संपत अग्रवाल धरसीवां से अनुज शर्मा की टिकट लगभग फाइनल मानी जा रही है।

इधर राजनांदगांव से डॉ रमन सिंह, नारायणपुर से केदार कश्यप, जांजगीर से नारायण चंदेल, बिल्हा से धरमलाल कौशिक, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, मस्तूरी से कृष्णमूर्ति बांधी, कुरूद से अजय चंद्राकर, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल को टिकट मिल सकती है।

पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक आज शाम तक या देर रात तक भाजपा अपनी दूसरी सूची जारी की है।

Back to top button
close