देश -विदेशसियासत

क्या आप जानते हैं देश के 81 प्रतिशत सीएम है करोड़पति, जानिए कितनी संपत्तियां है हमारे मुख्यमंत्रियों के पास

नई दिल्ली। राजनीतिक दलों पर निगरानी रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वॉच ने सोमवार को एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार देश के 81 फीसदी मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। रिपोर्ट के अनुसार दो मुख्यमंत्रियों की संपत्ति 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
आज हम आपको बताते हैं कि किस मुख्यमंत्री के पास कितनी संपत्ति है।

    • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास 177,489,5611 रुपए की संपत्ति है।
    • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के पास 129,575,6014 रुपए की संपत्ति है।
    • पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पास 483,171,009 रुपए की संपत्ति है।
    • तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पास 151,582,464 रुपए की संपत्ति है।
    • मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के पास 145,077,833 रुपए की संपत्ति है।
    • कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के पास 136,124,398 रुपए की संपत्ति है।
    • ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास 120,637,433 रुपए की संपत्ति है।
    • सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग के पास 107,025,466 रुपए की संपत्ति है।
    • पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी के पास 965,939,71 रुपए की संपत्ति है।
    • मिजोरम के मुख्यमंत्री लाल थानावाला के पास 91,54,598 रुपए की संपत्ति है।
    • गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के पास 909,150,45 रुपए की संपत्ति है।
    • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलानिस्वामी के पास 7,80,66,586 रुपए की संपत्ति है।
    • गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पास 6,29,840,13 रुपए की संपत्ति है।
    • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास 62,754,114 रुपए की संपत्ति है।
    • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के पास 56,164,496 रुपए की संपत्ति है।
    • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस के पास 43,485,337 रुपए की संपत्ति है।
    • राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पास 40,151,631 रुपए की संपत्ति है।
    • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के पास 32,799,144 रुपए की संपत्ति है।
    • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास 20,985,366 रुपए की संपत्ति है।
    • नागालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पास 19611743 रुपए की संपत्ति है।
    • असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के पास 18,54,4919 रुपए की संपत्ति है।
    • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 17,129,264 रुपए की संपत्ति है।
    • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन के पास 15,66,3489 रुपए की संपत्ति है।
    • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास 11,583,826 रुपए की संपत्ति है।
    • केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के पास 10,716,684 रुपए की संपत्ति है।
    • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास 95,980,53 रुपए की संपत्ति है।
    • झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के पास 77,720,56 रुपए की संपत्ति है।
    • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास 61,29,952 रुपए की संपत्ति है।
    • जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के पास 55,968,54 रुपए की संपत्ति है।
    • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास 30,450,13 रुपए की संपत्ति है।
    • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के पास 26,831,95 रुपए की संपत्ति है।

Back to top button
close