
रायपुर: 2259 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा के लिए अलग-अलग जिलों के परिणाम जारी किये गए है। 23 जिलों के लिए अलग-अलग परिणाम सूची जारी की गयी है। जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 29.12.2017 को विज्ञापन जारी किया गया था। लिखित परीक्षा के बाद जनवरी 2021 से शारीरिक परीक्षा शुरू की गयी थी।
शुक्रवार को जिलों में शारीरिक परीक्षा खत्म होने के 48 घंटे बाद परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया का परिणाम छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट https://www.cgpolice.gov.in पर उपलब्ध है। इस लिंक को क्लिक कर देखें अपना परिणाम





