अमरावती। कोरोना संकट के बीच एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गांव में बनाए गए एक आइसोलेशन वार्ड में क्वारनटीन एक महिला पर एक शख्स का नियत खराब हो गया।
युवक ने महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं युवक ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने उसकी डिमांड पूरी नहीं कि तो उसे खाना नहीं देगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अमरावती जिले के चांदूर रेलवे पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले वडगांव राजदी गांव में जिला परिषद के स्कूल में एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
गांव के पुलिस पाटिल नाम के शख्स ने आइसोलेशन वार्ड में महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर डाली। इस घटना की शिकायत महिला ने पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस का कहना है कि आइसोलेशन वार्ड में मुंबई से मजदूरी करने वाला एक परिवार अपने गांव लौटा। कोरोना संक्रमण के चलते महिला को परिवार सहित गांव में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में 14 दिनों के लिए क्वारनटीन किया गया है।
इस बीच गांव का रहने वाला पुलिस पाटिल रंजीत गजबे शराब पीकर महिला के पास आइसोलेशन वार्ड में आया और उसका हाथ पकड़कर अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर डालने लगा।
साथ ही उसने महिला को धमकी दी कि अगर उसने उसकी डिमांड पूरी नहीं कि तो उसे खाना नहीं देगा। आरोपी की इस हरकत से महिला डर गई और चीखने लगी। महिला की आवाज सुनकर वहां लोग इक_ा हो गए।
महिला ने इसकी जानकारी आशा वर्कर और ग्राम पंचायात के कर्मचारियों को दी और पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Add Comment