रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना पीडि़त पांच और मरीज ठीक हो गए हैं।
इन मरीजों को पूरी तरह ठीक होने पर एम्स प्रबंधन द्वारा डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बाद प्रदेश में अब कुल 16 पॉजिटिव मामले ही हैं जिनका उपचार जारी है।
कोरोना को लेकर छत्तीसगढ़वासियों के लिए शनिवार को राहत भरी खबर सामने आई। रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव कुल 21 मरीजों में 5 मरीज पूरी तरह ठीक हो गए।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट करते हुए 5 मरीजों के डिस्चार्ज होने की पुष्टि की है। ट्वीट के जरिए श्री सिंहदेव ने बताया है कि डिस्चार्ज किए गए मरीजों में दो महिला एवं एक बच्चा कबीरधाम के तथा दुर्ग और सूरजपुर के एक-एक पुरूष हैं।
इन मरीजों के डिस्चार्ज के बाद अब प्रदेश में कुल 16 पॉजिटिव मरीज हंै जिनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में उपचार चल रहा है।
Add Comment