रायपुर। नगरवार कंपनी में कार्यरत एक गार्ड की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गार्ड की मौत गिरने से हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गार्ड अशोक यादव बाथरूम जाने के बाद अपने हाथ धोने पानी टंकी की तरफ जा रहा था वहां स्लिप होने के कारण चोट लगने पर उसे महारानी हॉस्पिटल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि सेकुरिटी गार्ड अशोक मिर्गी से भी पीडि़त था पहले भी उसे दौरे पड़ते थे। अशोक यादव जिसकी उम्र 22 वर्ष थी माड़पाल का निवासी था।
Add Comment