कोरबा। परसाभाठा निवासी रमाकांत श्रीवास अपनी स्कूटी में दोपहर करीब तीन बजे परसाभाठा बाजार के पास पान.मसाला का सामान रखकर बेच रहा था। पुलिस को भनक लगते ही युवक को पकड़ा। इसके बाद इसे थाने लाया गया। युवक के पास से गुटखा, खैनी, सिगरेट जब्त किया गया।
कोरोना संक्रमण को रोकने देश में लॉकडाउन है। लोगों का घर से निकलना मना है। आवश्यक सामग्री की खरीदी व बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद भी कई लोग बेवजह बाहर घूम रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। समझाइश दी जा रही है। कोरोना से बचने लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। इसके बाद भी कई लोग निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं। गुरुवार को पुलिस ने एक स्कूटी क्र. सी.जी.11 एम.वी. 4337 चालक को गिरफ्तार किया। इसके द्वारा स्कूटी में घूम-घूमकर गुटखा, सिगरेट बेचने का काम किया जा रहा था।
Add Comment