रायपुर। लॉकडाउन के बीच कुछ आवश्यक चिजों में छूट दी गई है। 20 अप्रैल के बाद ट्रक और मालवाहक वाहनों को राहत दी गई है। साथ ही इनहें परेशानी ना हो इसका भी ध्यान रखा गया है। आवश्यक सामग्री लेकर आवाजाही कर रहे ट्रक और मालवाहक वाहनों को राहत देने के लिए हाईवे पर टायर पंचर और ट्रक मरम्मत जैसी दुकान खोलने की अनुमति दी गई है। साथ ही एक लिंक जारी किया है।
केंद्रीय सड़क मंत्रालय ने हाईवे पर ऐसी संबंधित दुकानों की सूची और विवरण दिखाने वाली एक डैशबोर्ड लिंक जारी किया है।
इस सूची को https://morth.nic.in/dhabas-truck-repair-shopshttps://morth.nic.in/dhabas-truck-repair-shops-opened-during-covid-19 पर देखा जा सकता है।
Add Comment