Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

भारी बारिश से मुंबई फिर बेहाल…स्कूल बंद…10 फ्लाइट कैंसिल…48 घंटे का रेड अलर्ट जारी…

मुंबई। मुंबई में शुक्रवार रात झमाझम बारिश हुई। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। भारी बारिश के चलते सभी सरकारी स्कूलें आज बंद कर दी गई। वहीं मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई। जलभराव के कारण यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित है।

देश की आर्थिक नगरी मुंबई के कई इलाकों में शुक्रवार रात भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को सड़कों पर भारी जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी भारी बारिश होने की संभावना है। इससे लेकर मुंबई सहित आसपास के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।



वहीं, महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के चलते सड़कों पर जलभराव हो गया है और मकान पानी में डूब गए हैं। इसके बाद आज पालघर के कलेक्टर कैलाश शिंद ने आदेश जारी किया है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले के सभी स्कूल और कॉलेज आज (3 अगस्त) को बंद रहेंगे।

वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में आज (शनिवार) सभी सरकारी स्कूल बंद रहे। ठाणे नगर निगम ने शहर में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ये आदेश जारी किए। मुंबई के मलाड इलाके में लगातार बारिश से जलभराव हो गया है।
WP-GROUP

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर सहित उत्तर कोंकण क्षेत्रों में अगले 4-6 घंटे तक बारिश जारी रहेगी। वहीं, मुंबई में रात से हो रही भारी बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। इसके अलावा मुंबई के अंधेरी इलाके में जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है।

बता दें कि मुबंई, दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोकण और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि तेज हवाओं के कारण यहां पर बारिश हो सकती है।



इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और ओडिशा में तेज बारिश के कयास लगाए जा रहे हैं। इन राज्यों में भारतीय मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने मुंबई व आसपास के इलाकों में सोमवार तक भारी बारिश की चेतावनी दी है और रविवार तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के अलावा घाटों समेत पश्चिम और मध्य महाराष्ट्र के इलाकों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी देखें : 

रायपुर: फ्रेंडशिप डे कल…सेलिब्रेट करने युवाओं में तैयारी जोरों पर…चौक चौराहों पर पुलिस रहेगी तैनात…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471