छत्तीसगढ़

रेस्टोरेंट सील, एक लाख का जुर्माना

रायपुर। नगर निगम ने सरोना के कंट्रीसाइड होटल एंड रेस्टोरेंट पर एक लाख का जुर्माना लगाकर रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। आमानाका के ओव्हर ब्रिज में रेस्टोरेंट संचालक ने अपने रेस्टोरेंट का प्रचार प्रसार करने के लिए स्टीकर लगा दिया था। इसे लेकर नगर निगम को शिकायत मिली थी कि कंट्रीसाइड होटल एंड रेस्टोरेंट के संचालक ने संपत्ति कर नियमों का उल्लंघन करते हुए सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया है। इसे लेकर नगर निगम जोन पांच के कमीश्नर टीम के साथ शनिवार को सरोना के कंट्रीसाइड होटल एंड रेस्टोरेंट पहुंची और संचालक से इस संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए होटल का स्टीकर लगाया है। जबकि सरकारी संपत्ति पर बिना अनुमति किसी भी प्रकार से कोई भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। बावजूद संचालक ने बगैर अनुमति सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग किया। इसे लेकर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए कंट्रीसाइड होटल एंड रेस्टोरेंट को सील कर दिया है। वहीं रेस्टोरेंट पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।

Back to top button
close