क्राइमछत्तीसगढ़

VIDEO रायपुर: माना में युवक की हत्या…मामूली विवाद पर दोस्त ने दिया घटना को अंजाम…फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रायपुर। लॉकडाउन के बीच राजधानी रायपुर में आज एक दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक बढ़ई का काम करता था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था जिसे पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रायपुर के माना की है। माना निवासी जितेन्द्र शर्मा बढ़ाई का काम करता था। मृतक के दोस्त ने ही कुदाली से मारकर हत्या कर दी थी।

दोनों कल रात में साथ में थे। हत्या के बाद बढ़ई का साथी फरार हो गया था। माना पुलिस ने आरोपी राजन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

उसे दलदल सिवनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि मामूली विवाद के चलते सर पर कुदारी से वार कर हत्या कर दी थी।

Back to top button
close