छत्तीसगढ़स्लाइडर

संविदा में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टी…प्रदेश के अलग-अलग जिलों में थे पदस्थ…प्रभार संबंधितों सौंपने निर्देश…देखे आदेश…

रायपुर। प्रदेश सरकार ने संविदा नियुक्ति में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह आदेश तत्काल रूप से प्रभाशील होगा। उक्त सभी कर्मचारियों को अपना प्रभार संबंधित अधिकारियों को सौंपने निर्देश दिए गए हैं।

सेवानिवृत्ति के बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में अधिकारी-कर्मचारियों को पदस्थ किया गया था। उनमें सेवानिवृत्त राजस्व उप निरीक्षक रुस्तम अली सिद्दीकीय को रायगढ़ में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ किया गया। इसी तरह सेवानिवृत्त राजस्व उप निरीक्षक राम शर्मा नगर पालिका रायपुर में रिक्त राजस्व उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ थे।



उप अभियंता रविशंकर ढीमर दुर्ग में रिक्त उप अभियंता के पद पर पदस्थ थे। सेवानिवृत्त लेखापाल सुखदेव राम चौहान को नगर पालिका जशपुर में सहायक ग्रेड-2 के पद पर पदस्थ किया गया था।ओपी सिंह सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-2 को कोरबा में पदस्थ किया गया था।

सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-1 टीके पाल को अंबिकापुर में पदस्थ किया गया था। सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-2 सुरेन्द्र अवस्थी को नगर निगम रायपुर में पदस्थ किया गया था। सेवानिवृत्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीएम क्षत्री को नगर निगम रायपुर में जोन आयुक्त पद पर पदस्थ किया गया था।

प्रेम नारायण दुबे नगर निगम रायपुर में पदस्थ थे। शैलेन्द्र शर्मा एवं राम अवतार अग्रवाल नगर निगम रायपुर में पदस्थ थे। एसके बंछोर भिलाई राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ किया गया था।

[pdf-embedder url=”https://thekhabrilal.com/wp-content/uploads/2019/02/Sanvida.pdf”]

यह भी देखें : 

बिखराव की कगार पर आम आदमी पार्टी…यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ निर्वाणी ने दिया इस्तीफा…

Back to top button
close