छत्तीसगढ़
14 क्विटंल गांजा, कीमत 1 करोड़ 10 लाख, दो गिरफ्तार

रायपुर। मेटाडोर में थर्माकोल के डिब्बों में गांजा तस्करी करते राजधानी में दो आरोपियों को खमतराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी अमरेश मिश्रा ने थानेदारों के संदिग्ध गतिविधियों वालों पर नजर रखने की ताकीद दी गई थी। इस बीच खमतराई पुलिस ने रावणभाठा में मेटोडोर क्रमांक ओडी 30-2407 को रोक कर तलाशी ली तो उसमें थर्माकोल के डिब्बों में छिपाकर रखे गए 14 क्विटंल गांजा बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने गांजा तस्कर श्रीनिवास राव के साथ वीभू कुमार को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख आंकी गई है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे थर्माकोल परिवहन के बहाने बाहरी राज्यों में गांजा की तस्करी कर उसे राजधानी में खपाते थे। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।