
रायपुर। कोरोना संक्रमण रोकने एवं रोकथाम के लिए इन दिनों पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन है। वहीं जरूरतमंदों को राशन सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने प्रशासन के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संगठन भी जुट हुए हैं।
वहीं लॉकडाऊन के चलते 6 अप्रैल से लगातार नि:शुल्क भोजन सेवा पंडित दीनदयाल उपाध्याय रसोई के माध्यम से रायपुर शहर के मजदूर वर्ग, दिहाड़ी एवं अस्पताल सोनडोगरी बस्ती, टिकरापारा एरिया, फाफाडीह, अशोका रत्न के पास की बस्तियां, बौद्ध विहार अशोक नगर गुढिय़ारी इत्यादि सहित जरुरतमंद लोगों के लिए विभिन्न जगहों पर 1000 भोजन पैकेट तैयार कर वितरण किया जा रहा हैं।
इसी कड़ी में रविवार 12 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी राजधानी के पुरानी बस्ती, महोबा बाजार, समता कॉलोनी के कई इलाकों में जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे।