
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा और उनकी बी टीम वाली पार्टी के नेता अपनी नेतागिरी को चमकाने के लिये जनता को गुमराह कर रहे है। खुलेआम झूठ बोल रहे है।
रमन राज में 8 हजार से ज्यादा गौ वंश की मौत भूख से हुई और वो भी भाजपा और आरएसएस द्वारा संचालित गौ शालाओं में शकुन गौ शाला कांड में भाजपा के ही नेता आरोपी बने जिन पर सैकड़ो गौ माताओ की हत्या का आरोप है।
भाजपा के नेता गौ माता का चारा खुद खा जाते थे और आज मगरमच्छ के आंसू रो रहे है। तिवारी ने कहा कि कबीरधाम कवर्धा में निर्माणाधीन गोठान जिसका का काम चल रहा है उसका फोटोशॉप करके जनता के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है।
जबकि हकीकत क्या है कि इस बात की जानकारी जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी कबीरधाम द्वारा जारी पत्र में देखा जा सकता हैं।
यह भी देखें :