
रायपुर। जनता कांग्रेस से नेताओं के कांग्रेसी में वापसी का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को बालोद जिले के पूर्व विधायक डोमेंन्द्र भेडिय़ा ने जोगी कांग्रेस को अलविदा कहते हुए कांग्रेस में वापसी की। पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के सामने उन्होंने कांग्रेस में वापसी की। भेड़िया जनता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और कोर कमिटी के सदस्य थे। वे डौंडीलोहारा से विधायक भी रह चुके हैं।
बुधवार को जनता कांग्रेस यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष विनोद तिवारी ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थामा था। इससे पहले भी कई जनता कांग्रेसी पार्टी को बाय-बाय कह चुके हैं। हालांकि जनता कांग्रेस का कहना है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के चलते दोनों राष्ट्रीय पार्टियां डरी हुई है।
यह भी देखें : कुतिया से सुरक्षाकर्मी ने की रेप की कोशिश, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड