BIG BREAKING दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान…8 फरवरी को डाले जाएंगे वोट….11 फरवरी को आएंगे नतीजे…

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसी के साथ राजधानी में आचार संहिता लागू हो गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इसी के साथ राजधानी में आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में 8 फरवरी को सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, 11 फरवरी को चुनाव नतीजों का ऐलान होगा। सोमवार दोपहर को चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।
इसके तहत 14 जनवरी, मंगलवार को नोटिफिकेशन शुरू होगा। नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 21 जनवरी, मंगलवार, स्क्रूटनी 22 जनवरी, वोटिंग – 8 फरवरी और नतीजे – 11 फरवरी को आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दिल्ली में कुल 70 विधानसभाएं हैं, अभी की विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी, 2020 को खत्म हो रहा है।
यह भी देखें :