नई दिल्ली: Coronavirus Death India: देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में अबतक कोरोनावायरस से 83 लोगों की मौत हो चुकी है और 3577 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं. देश में बीते 24 घंटे में Coronavirus के 505 मरीज सामने आए हैं. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 275 है. कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा. बता दें कि देश में कोरोना फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह के प्रयास किए जा रहे हैं.
इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली में हाल ही में तबलीगी जमात की घटना के कारण संक्रमण फैलने की दर में इजाफा हुआ. इस कारण संक्रमित मरीजों की संख्या कम समय में ही दोगुना हो गई. उन्होंने कहा कि अगर यह घटना नहीं हुई होती तो संक्रमण के मामले दोगुना होने में 7.4 दिन का औसत समय लगता, जबकि इस घटना के कारण मरीजों की संख्या दोगुना होने में 4.1 दिन का ही औसत समय लगा. अग्रवाल ने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन को प्रभावी बनाने के प्रयासों की, सरकार निरंतर समीक्षा कर रही है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में रविवार को कैबिनेट सचिव ने जिला स्तर पर लॉकडाउन को प्रभावी बनाने की समीक्षा करने के लिये सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों सहित राज्य सरकारों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की. अग्रवाल ने कहा कि अब तक देश के 272 जिलों में कोरोना के मरीज सामने आने के मद्देनजर जिलाधिकारियों को तत्काल जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन कार्ययोजना बनाकर अमल में लाने को कहा गया है.
दुनिया में
भारत में
राज्यवार व जिलावार विवरण
राज्य | मामले | सक्रिय | ठीक हुए | मौत |
---|---|---|---|---|
50358 |
49256 |
183 |
71 |
|
490 |
472 |
42 |
24 |
|
48574 |
48275 |
6 |
31 |
|
30611 |
2593 |
498 |
2 |
|
269110 |
24479 |
3231 |
7 |
|
22753 |
21053 |
19 |
2 |
|
200 |
179 |
21 |
0 |
|
19029 |
19029 |
1 |
1 |
|
16561 |
17464 |
0 |
93 |
|
14416 |
13617 |
12 |
41 |
इस दौरान गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने राज्य सरकारों के स्तर पर लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के प्रयासों की सराहना करते हुये बताया कि मंत्रालय प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के त्वरित समाधान कर रहा है. श्रीवास्तव ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को भोजन और आश्रय सुविधा मुहैया कराने के लिये देश भर में लगभग 28 हजार राहत केन्द्र संचालित हो रहे हैं. इनमें लगभग 24 हजार सरकारी और शेष सामाजिक संगठनों द्वारा संचालित हैं. उन्होंने कहा कि इन केंद्रों में 12.5 लाख लोगों को भोजन और आश्रय की सुविधा दी गई है. इसके अलावा गरीबों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए देश में 19460 विशेष ‘फूड कैंप’ भी चल रहे हैं, जिनके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 75 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं विभिन्न कारखानों एवं अन्य स्थानों पर कार्यरत लगभग 13.5 मजदूरों को उनके नियोक्ताओं द्वारा भोजन सुविधा दी जा रही है.
Add Comment