BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ : कटघोरा में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव…मचा हडक़ंप… AIIMS भेजने की तैयारी…देखें VIDEO…

कोरबा। छत्तीससढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा नगर में एक कोरोना पाजेटिव होने का खबर प्रकाश में आया है। प्रशासन ने चुस्ती बरतते हुए पाजेटिव मरीज के रुकने वाले स्थान को सिनेटाइज कर लोगो को सावधानी बरतने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है।
कोरोना पॉजिटिव युवक महाराष्ट्र का मूल निवासी है, और नागपुर के कामठी से लौटा था। धार्मिक स्थल की ओर से पूर्व में प्रशासन को इन धार्मिक यात्रियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें क्वारनटाईन किया गया था। इस सूचना के बाद एक धार्मिक यात्री को कोरोना पॉजीटिव है उसके पिछले इतिहास को खंगाला जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव 16 साल का युवक है, जो महाराष्ट्र से कोरबा जिला के कटघोरा में मस्जिद में आकर ठहरा हुआ था। बताया जा रहा है, कि महाराष्ट्र से कोरबा मुस्लिम जमात के 30 लोग कटघोरा में आए हुए थे। ये सभी कटघोरा के 2 मस्जिदों में 16 और 14 की संख्या में ठहरे हुए थे। लॉक डाउन के दौरान मस्जिद में बाहर से आये लोगो की जानकारी प्रशासन को मिलने पर कलेक्टर किरण कौशल ने तत्काल सभी महाराष्ट्र से आये मुस्लिम जमात के लोगों को मस्जिद में ही क्वारेंटाइन किया गया है।