Breaking Newsचुनाव 2019देश -विदेशसियासतस्लाइडर

पूरे देश में चली मोदी नाम की सुनामी… इन तीन राज्यों में जादू बेअसर…

नई दिल्ली। 2014 चुनाव की तर्ज पर नरेंद्र मोदी की सुनामी की लहर पर सवार होकर 2019 का महासंग्राम भी भाजपा ने अपने नाम कर लिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा अपने सहयोगियों के साथ 330 से ज्यादा सीट हासिल करती दिख रही हैं। लेकिन मोदी की सुनामी के बीच कुछ ऐसे राज्य भी रहे जहां उनका जादू नहीं चल सका। ये तीनों राज्य दक्षिण भारत से हैं।

आंध्र प्रदेश
इस प्रदेश में भाजपा और मोदी का असर काम नहीं आया। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भाजपा और मोदी के खिलाफ जबरदस्त मुहिम छेड़ी थी। हालांकि नायडू को खुद इसका फायदा नहीं हुआ और बाजी जगनमोहन रेड्डी बाजी मार ले गए।

उन्होंने लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें तो जीती हीं, विधानसभा चुनाव में भी प्रचंड बहुमत हासिल किया। नायडू दिल्ली में भागदौड़ करते रहे और उनकी कुर्सी जाती रही।

तमिलनाडु
इस राज्य में भी मोदी का जादू नहीं चल सका। भाजपा ने यहां अन्नाद्रमुक के साथ मिलकर चुनाव लडऩे का फैसला किया था। लेकिन ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। विपक्षी द्रमुक ने कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा-अन्नाद्रमुक को धूल चटा दी। भाजपा को इस समझौते का कोई फायदा नहीं मिला। ऐन वक्त पर राहुल गांधी का फैसला कांग्रेस के लिए सही साबित हुआ अन्यथा यूपीए का ग्राफ और नीचे चला जाता।





WP-GROUP

केरल
केरल में भी भाजपा को कोई फायदा नहीं हुआ। कयास लग रहे थे कि इस बार मोदी मैजिक के सहारे केरल में भाजपा मजबूत मौजूदगी दर्ज कराएगी। लेकिन ये सिर्फ कयास ही साबित हुए। केरल में भाजपा और संघ की मेहनत का फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकला है।

2014 में भी भाजपा ने इन राज्यों में इसी तरह का प्रदर्शन किया था। हालांकि उसने कर्नाटक में शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरह से भाजपा को दक्षिण में अपनी पैठ बनाने के लिए अभी लंबा सफर तय करना होगा तभी वह सही मायनों में अखिल भारतीय पार्टी बन सकेगी।

यह भी देखें : 

LIVE Lok Sabha Election Result 2019: BIG BREAKING: 50 साल के बाद किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत मिला: अमित शाह

Back to top button
close