क्राइमछत्तीसगढ़

दादी की उम्र की वृद्धा से बलात्कार की कोशिश…ग्रामीणों ने की आरोपी की धुनाई…

महासमुंद। 22 साल के एक युवक ने 61 साल की बृद्ध महिला से बलात्कार की कोशिश की। वृद्ध महिला के शोर मचाने पर आरोपी गला दबाकर महिला को जान से मारने की धमकी देकर भागने की फिराक में था। उस दौरान आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मामला महासमुंद के कोतवाली क्षेत्र के वार्ड 22 सुभाष नगर री है। आरोपी का नाम गोलू साहू है और खलासी का काम करता है। वहीं वृद्ध महिला मजदूरी करती हैं और घर में अकेली रहती हैं।

आरोपी गोलू रात में वृ़द्ध महिला के घर घुसकर उससे दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान गांववालों ने उसे पकड़ कर जमकर उसकी पीटाई की और इसकी शिकायत थाने में की गई।

मामले में पुलिस ने आरोपी गोलू को गिरफतार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोलू आदतन अपराधी है और नशे का आदि भी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी छेड़छाड, मारपीट, चोरी के केस में जेल जा चुका है।

यह भी देखें : 

विधानसभा : स्काई वॉक निर्माण के औचित्य पर उठा सवाल….लोक निर्माण मंत्री ने कहा- अनियमितता की होगी जांच

Back to top button
close