छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की संभावना…बंगाल की खाड़ी में बना चक्रीय चक्रवाती घेरा…

रायपुर। प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं हुई है। कहीं-कहीं पर जरूर हल्की बारिश दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर सिस्टम बर रहा है। यह सिस्टम जैसे ही मजबूत होगा प्रदेश में झमाझम बारिश होगी।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश के एक-दो स्थानों पर आगामी 12 घंटे के दौरान भारी बारिश हो सकती है, वहीं 24 घंटे के दौरान अनेकों स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।



मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और उससे सटे दक्षिण उत्तरप्रदेश में निम्न दबाव का क्षेत्र चक्रवाती घेरा समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है।

समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई और पूर्वी छोर निम्र दाब का क्षेत्र के केन्द्र बरेली, बहराइच, पटना, बांकुरा, डिघा और दक्षिण पूर्व की ओर से मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है। 
WP-GROUP

उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, ओडिशा तट तथा तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर 1.5 और 4.5 किमी तक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है। पूर्वी विदर्भ और उसके आसपास के ऊपर 3.1 और 5.8 किमी. तक एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कांकेर-राजनांदगांव प्रवास पर…दो अरब 20 करोड़ के निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास…कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भी होंगे शामिल…

Back to top button
close