छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: कोरोना से निपटने केन्द्र से मिलेगी पूरी मदद…केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने दिया आश्वासन…सिंहदेव से चर्चा कर ली यहां की जानकारी…

रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कोविड-19 से निपटने छत्तीसगढ़ को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हरसंभव मदद मिलेगी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से फोन पर चर्चा कर छत्तीसगढ़ की स्थिति की जानकारी ली। डॉ हर्षवर्धन ने प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या और उनके स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।

Back to top button