रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक और मरीज मिला है। कोरबा निवासी युवक की रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक हाल ही भी लंदन से लौटा था। इस प्रकार अब छत्तीसगढ़ में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। एम्स प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। युवक को कोरबा से रायपुर लाया गया और एम्स में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिन पहले ही लंदन से लौटा था। उसे होम कोरेंटाइन में रखा गया था। इस बीच कोरोना के लक्षण उभरने पर टेस्ट कराया गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव निकला। युवक को कोरबा से रायपुर एम्स लाया गया है। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। इनमें से 4 मरीज लंदन रिटर्न हैं।
Add Comment