लॉकडाउन: कर्नाटक में फंसे छत्तीसगढ़ के सैकड़ों मजदूर…रुपये-सामान खत्म…खाने के लाले पड़े…VIDEO जारी कर भूपेश सरकार से मांगी मदद…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के सैकड़ों मजदूर लॉकडाउन के चलते कर्नाटक में फंस गए हैं। अब इनके पास खाने के लिए सामान नहीं है, ना ही रुपये हैं। मजदूरों ने अपनी परेशानी बताते हुए एक वीडियो जारी कर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मदद मांगी है। मजदूरों में जल्द से जल्द घर वापस लाने की की गुहार लगाई है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉक डाउन चल रहा है। लॉकडाउन के चलते राजनांदगांव जिले के लगभग 200 मजदूर कर्नाटक में फंस गए हैं। इन मजदूरों के साथ महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। खबरीलाल ने इन मजदूरों से फोन पर बात की तो इनकी स्थिति काफी दयनीय है। उनके पास जो खाने के सामान थे वे भी अब खत्म हो गए हैं। सामान खरीने के लिए पैसे भी नहीं हैं।
मजदूरों ने बताया कि वे राजनांदगांव जिले के आस-पास गांव के निवासी हैं। वे पिछले आठ माह से कर्नाटक में हैं। इनमें से कुछ लोग अभी हालही में वहां पहुंचे हैं। लॉकडाउन के चलते वे कर्नाटक के मैंगलुर केसी रोड़ पर फंसे हुए हैं। अभी लगभग दो सौ लोग वहां हैं। वे अलग-अलग ठेकेदार के पास काम करते हैं। कुछ भाड़े के मकान में रहते हैं तो कुछ जहां काम चलता है वहीं रहते हैं।
मजदूरों ने बताया कि वे कर्नाटक सरकार से भी मदद की गुहार लगाए हैं लेकिन अभी तक उनकी कोई मदद नहीं की है। कुछ लोग खाना भेजने की बात करते हैं लेकिन एक बार भी खाना नहीं पहुंचा है। अब परेशानी दिनों दिन बढ़ रही है तो वे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के नाम एक वीडियो भेज कर मदद की गुहार लगाई है। मजदूरों ने अपना फोन नं, 9111259907 भी दिया है।