क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: शिक्षिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप… प्राचार्य के खिलाफ ST-SC एक्ट के तहत मामला दर्ज…

राजिम: इलाके के आरंग स्कूल के प्राचार्य के खिलाफ एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दरअसल स्कूल की ही एक शिक्षिका ने प्राचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



मिली जानकारी के अनुसार बीएल वर्मा आरंग के अरुंधती देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य के तौर पर पदस्थ हैं। बीएल वर्मा पर स्कूल की ही शिक्षिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। बता दें कि आरोपी बीएल वर्मा आरंग बीईओ भी रह चुके हैं।

Back to top button