ट्रेंडिंगदेश -विदेशस्लाइडर

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 पार… जानें किस राज्य में कितने मरीज…

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 1024 मामले हैं, जिनमें से 48 मरीज विदेशी है। अब तक इस जानलेवा वायरस से 27 लोगों की मौत हो गई। साथ ही मंत्रालय ने कहा कि 96 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।  हालांकि गैर सरकारी आंकड़ों में संक्रमितों की संख्या 1047 बताई जा रही है।

केरल में कोरोना वायरस के 20 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 202 हो गई है। महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 200 पार कर चुकी है। गोवा में अब तक पांच मामले सामने आ चुके हैं। तमिलनाडु में रविवार को आठ नए मामले सामने आए, जिससे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 50 हो गया है। रविवार को कोरोना से जम्मू-कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र में एक-एक लोगों की मौत हो गई। लगातार बढ़ रही मृतकों की संख्या को देखते हुए सरकार ने भी तेजी से कदम उठाए है। केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है।

भारत सरकार की तरफ से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विदेशों में फंसे भारतीयों को भी वापस लाने का कार्य किया जा रहा है। वही, अब तक किस राज्य में कितने मामले सामने आए, उसे एक सूची के रूप में देखें… (ये संख्या रात 8:30 बजे तक की है)

राज्य संक्रमित मामले अस्पताल से छुट्टी मौत
1. अंडमान एवं निकोबार  9 0 0
2. आंध्र प्रदेश 19 0 0
3. बिहार 15 1 1
4. चंडीगढ़ 8 0 0
5. छत्तीसगढ़ 7 0 0
6. दिल्ली 72 5 2
7. गोवा 5 0 0
8. गुजरात 58 0 5
9. हरियाणा 21 6 0
10. हिमाचल प्रदेश 3 1 1
11. जम्मू-कश्मीर 38 2 2
12. कर्नाटक 83 5 3
13. केरल 202 20 1
14. लद्दाख 10 3 0
15. मध्यप्रदेश 40 0 2
16. महाराष्ट्र 203 34 7
17. मणिपुर 1 0 0
18. मिजोरम 1 0 0
19. ओडिशा 3 0 0
20. पुडुचेरी 1 0 0
21. पंजाब 38 1 1
22. राजस्थान 56 0 0
23. तमिलनाडु 42 4 0
24. तेलंगाना 67 1 1
25. उत्तराखंड 7 1 0
26. उत्तर प्रदेश 72 14 0
27. पश्चिम बंगाल 17 1 1
कुल  1024 96 27

Back to top button
close